कर्ता (Doer)


परमतत्त्वम् रूप परमेश्वर-खुदा-गॉड कोई शरीर नहीं है अपितु एक सर्वोच्च सत्ता-शक्ति है, वही सृष्टि का एकमात्र कर्ता, भर्ता और हर्ता भी है। इस परमतत्त्वम् रूप कर्ता से ही जड़ और चेतन रूप दो पदार्थों की उत्पत्ति हुई तत्पश्चात् परमात्मा की शक्तिरूपा मूल प्रकृति जो महामाया भी है, से सत्त्व, रज, एवं तम तीन गुणों की उत्पत्ति हुई जिससे विश्व रचना हुई।
इस प्रकार जड़ और चेतन रूप को दो पदार्थों से गुण और दोषमय दो पद्धतियों से परमतत्त्वम् रूप कर्ता ने संसार की रचना की है। यह कर्ता न तो जड़ मात्र होता है और न चेतन (जीवात्मा) ही होता है बल्कि वह तो इन दोनों का ही उत्पत्ति एवं लय कर्ता है। फिर भी जड़वादी जो कर्मकांडी भी कहलाते हैं, जड़ (मूर्तियों, धर्मग्रंथों, मन्दिर, मस्जिद, गिरिजाघर तथा गुरुद्वारों आदि जड़ पदार्थों) शरीर आदि की ही प्रधानता को स्वीकार करते हैं जिसके कारण मूर्तियाँ तथा स्वयं को भी कर्ता मान बैठते हैं जो उनकी महा भूल एवं भ्रम रूपी अज्ञानता को प्रकट करता है। ये भूत प्रधान होते हैं। वर्तमान में रहने वाले परमतत्त्व वेत्ताओं को ठुकुराते हैं और परमतत्त्व के शरीर छोड़कर चले जाने पर पुनः वापस आने हेतु, कल्याण हेतु, दर्शन हेतु, मुक्ति हेतु, परमतत्त्व वाले शरीरों (भूत वाली) की मूर्तियाँ बनवा-बनवा कर पूजते हैं और जब वही परमतत्त्व रूप परमात्मा आते हैं, तब पुनः उसी तरह का विरोध, बदनामी, संघर्ष एवं युद्ध तक करने लगते हैं। इस प्रकार जड़वादियों की यह प्रवृत्ति यानि स्वभाव हो जाता है।
जड़ पदार्थ के विशेषज्ञों को वैज्ञानिक कहा जाता है। यह बात भी सत्य है कि वैज्ञानिकों द्वारा नाना प्रकार के आश्चर्य जनक यन्त्रों और वस्तुओं की रचना कर दी जाती है परन्तु यह उन लोगों का आभास मात्र ही है, यथार्थ नहीं। क्योंकि आज तक कोई भी वैज्ञानिक किसी भी जीवधारी शरीर रूपी यन्त्र तथा गेंहू, चावल, दाल, फल आदि में से किसी भी वस्तु की रचना नहीं कर पाया और प्राण जीव एवं आत्मा में से किसी को भी आज तक नहीं समझ पाया कि यह (प्राण, जीव, आत्मा, परमात्मा) क्या है ?
मुझ को मात्र इतना ही कोई समझाने का कष्ट करे कि वैज्ञानिक कौन ?
(1) क्या शरीर रूपी यन्त्र वैज्ञानिक है या उसमें रहने वाला जीव ? शरीर या जीव ?
(2) क्या शरीर रूपी यन्त्र में रहने वाला जीव वैज्ञानिक है या शरीर में प्रवेश कर जीव बनकर शारीरिक अंगों से कार्य करने वाली आत्मा वैज्ञानिक है ? जीव या आत्मा ?
(3) क्या शरीर रूपी यन्त्र वैज्ञानिक है या उस शरीर में रहने वाला जीव, या शरीर में प्रवेश कर जीव बनकर कार्य करने वाला आत्मा वैज्ञानिक है या जो (परमात्मा) आत्मा और शक्ति के द्वारा शरीरों और यन्त्रों को बनाता, चलाता तथा हमेशा-हमेशा के लिए बन्द कर देता है, वह वैज्ञानिक है ? आत्मा या परमात्मा ?
सर्व प्रथम एवं सर्वश्रेष्ठ प्रश्न तो यह है कि वास्तव में वैज्ञानिक कौन ?
शरीर या जीव या आत्मा या परमात्मा ?
-------- सन्त ज्ञानेश्वर स्वामी सदानन्द जी परमहंस

Total Viewers

Contact

पुरुषोत्तम धाम आश्रम
पुरुषोत्तम नगर, सिद्धौर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश
फोन न. - 9415584228, 9634482845
Email - bhagwadavatari@gmail.com
brajonline@gmail.com